फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: विद्यालय में अव्यवस्था को लेकर छात्रों ने दिया धरना

विज्ञापन
सरदार पटेल इंटर कॉलेज में अव्यवस्था को लेकर छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नित नए नए आदेश जारी किए जा रहे हैं। इसके बावजूद बारा क्षेत्र के कई माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण छात्र छात्राओं को पढ़ाई के लिए धरना देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बारा थाना के गन्ने चौकी अंतर्गत सरदार पटेल इंटर काॅलेज रूम, खेरहट खुर्द के छात्र-छात्राओं का धैर्य टूट गया और विभिन्न मांगो को लेकर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे कमल कुमार, रजनीश कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार,आदित्य कुमार, अंकित कुमार, करिश्मा कुमारी, नीता कुमारी,रक्षा कुमारी साधना कुमारी , अंजली सेन आदि का कहना है कि विद्यालय में पठन पाठन का कार्य सुचारु रूप से नहीं चल रहा है।
बृहस्पतिवार को कक्षा 6 से लेकर इंटर तक की कक्षाओं को पढ़ाने के लिए विद्यालय में मात्र दो शिक्षक ही मौजूद रहे और एक भी क्लास नहीं चली। प्रधानाचार्य के आने और जाने का कोई समय नहीं है। साथ ही विद्यालय में बिजली, पंखा, शौचालय का अभाव है, दो कमरे में छत है शेष कमरों में चद्दर सेट लगा हुआ है जो जर्जर अवस्था में है। बरसात में ऊपर से पानी टपकता रहता है, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज पी एन सिंह ने कहा कि पढ़ाई के लिए छात्र छात्राओं को धरना प्रदर्शन करना अति संवेदनशील मामला है। अविलंब जांच होगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी।

सरदार पटेल इंटर कॉलेज में अव्यवस्था को लेकर छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें