फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुकंपा नियुक्ति के मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला, नियुक्त विधवा के पुनर्विवाह पर रोक नहीं

Sat, 08 Feb 2020 02:10 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : demo pics
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने कहा है कि मृतक आश्रित कोटे में नियुक्त विधवा के पुनर्विवाह करने पर कोई रोक नहीं है। अनुच्छेद 21 के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मर्जी से विवाह या पुनर्विवाह करने का अधिकार है। उसके इस मौलिक अधिकार में कटौती नहीं की जा सकती। कोर्ट ने कहा कि मृतक आश्रित सेवा नियमावली में यह शर्त है कि जो भी आश्रित के रूप में नियुक्त होगा, वह मृतक के आश्रितों का भरण-पोषण करेगा। यदि आश्रितों का भरण-पोषण नहीं करता तो उसे नौकरी से हटाया जा सकता है। इस आधार पर यह नहीं कहा जा सकता की आश्रित के रूप में नियुक्त व्यक्ति यदि विवाह करता है तो उसे सेवा से हटा दिया जाएगा। किसी को भी पुनर्विवाह करने के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


कोर्ट ने याची को इस शर्त के साथ अपने देवर के साथ पुनर्विवाह करने की पूरी छूट दी है कि वह हर महीने अपने वेतन का एक तिहाई अपनी सास को भुगतान करती रहेगी। यह आदेश न्यायमूर्ति एसपी केशरवानी ने संतोषी की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया है। याची के पति चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। सेवाकाल में उनकी मृत्यु के बाद याची की मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति मिली। उसने विभाग में अर्जी दी कि वह अपने देवर के साथ शादी करना चाहती है और अपनी सास का पालन पोषण भी करती रहेगी तथा एक तिहाई वेतन उनको देने के लिए तैयार है। विभाग ने उसकी अर्जी को नामंजूर कर दी और कहा कि वह मृतक आश्रित सेवा नियमावली के तहत नियुक्त हुई है, इसलिए पुनर्विवाह नहीं कर सकती।

इसके खिलाफ याचिका दाखिल की गई थी। कोर्ट ने कहा कि नियमावली के अंतर्गत केवल भरण-पोषण न करने पर सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं। लेकिन, इसमें पुनर्विवाह करने पर सेवा समाप्त होने की शर्त नहीं है। संविधान प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मर्जी से जीवन जीने का अधिकार देता है और वह अपनी मर्जी से शादी कर सकता है, जिस पर किसी भी कानून के तहत रोक नहीं लगाई जा सकती। कोर्ट ने याची को अपने देवर के साथ शादी कर अपने परिवार के भरण-पोषण करने की छूट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें