हिंदी का समकक्ष विषय भाषा विज्ञान, अंग्रेजी का भाषा विज्ञान व अप्लाइड अंग्रेजी, संस्कृत का समकक्ष विषय संस्कृत में निष्णात उपाधि/संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संस्कृत में आचार्य की उपाधि, इतिहास का समकक्ष विषय आधुनिक इतिहास, मध्यकालीन इतिहास, प्राचीन इतिहास, पुरातत्व, शिक्षाशास्त्र का समकक्ष विषय मास्टर ऑफ एजुकेशन (एमएड) निर्धारित किया गया है।
इसके अलावा अर्थशास्त्र का समकक्ष विषय व्यावहारिक अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र का लोक प्रशासन, अंतरराष्ट्रीय संबंद्ध, शारीरिक शिक्षा का एमपीएड/एमपीई, सैन्य विज्ञान/सैन्य अध्ययन का रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन, गृह विज्ञान का समकक्ष विषय फूड एंड न्यूट्रिशन, क्लाथिंग टेक्सटाइल्स, ह्यूमन डेवलमेंट, फैमिली रिसोर्सेस मैनेजमेंट निर्धारित किया गया है।
वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य का समकक्ष विषय व्यावसायिक प्रशासन एवं प्रबंधन, लेखाशास्त्र एवं व्यावसायिक सांख्यिकी, आर्थिक प्रशासन एवं वित्तीय प्रबंध, रसायन विज्ञान का व्यावहारिक रसायनशास्त्र/कार्बनिक/अकार्बनिक रसायन/ व फार्मास्युटिकल, वनस्पति विज्ञान का प्लांट साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, प्लांट बायो टेक्नोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, मैरिन बायो टेक्नोलॉजी, जेनेटिक्स, एनवायर्नमेंटल साइंस एवं लाइफ साइंस विषय तय किया गया है।
असिस्टेंट प्रोफेसर प्राणि विज्ञान का समकक्ष विषय एनिमल साइंस, माइक्रोबायोलॉी, मॉलिक्युलर एंड ह्यून जेनेटिक्स, एनवायर्नमेंटल साइंस, फिशरीज एंड लाइफ साइंस और भौतिकी का समकक्ष विषय व्यावहारिक भौतिकी निर्धारित किया गया है।