फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रात भर गुल रहती है बिजली, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान

Fri, 11 Apr 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहास। कोरांव तहसील क्षेत्र के लालतारा उपकेंद्र से करीब 30 गांवों में बिजली की सप्लाई की जाती है। लेकिन, सप्ताह भर से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। दिन के अलावा रात में भी कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

ओवरी गांव निवासी सुनील सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय बिजलीकर्मियों से कई बार शिकायत की गई। शिकायत के बाद भी बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।

क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य नंदलाल सिंह पटेल ने बताया कि लालतारा उपकेंद्र के कर्मचारियों पर शिकायत का कुछ असर नहीं हो रहा। इसी कारण समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

एसडीओ सुरजीत सिंह का कहना है कि बिजली कटौती की जानकारी नहीं थी। तत्काल व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें