बर्ड फेस्टिवबल में बोलते डॉ. अर्पित बंसल।
- फोटो : अमर उजाला
पक्षी प्रेमियों के लिए वन विभाग की ओर से माघ मेला अपर संगम मार्ग पर नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जिसमे लेप्रोस्कोपी व कैंसर सर्जन व प्रसिद्ध वाइल्डलाइफ व बर्ड फोटोग्राफर डॉ अर्पित बंसल ने युवाओं को बर्ड फोटोग्राफी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम डिविशनल फारेस्ट ऑफिसर महावीर कौजलगी के प्रयासों से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमे जीएसटी कमिश्नर विजय कुमार सिंह, मेजर चन्दन, मेजर मालवीय, मेलाधिकारी दयानन्द, एडीएम मेला विवेक चतुवेदी‚ चीफ कल्सर्वेटर ऑफ फारेस्ट व अन्य अधिकारीगण व शुआट्स’ इलाहाबाद विश्वविद्यालय व एनसीसी के छात्रों ने हिस्सा लिया।
डॉ. अर्पित बंसल ने कहा कि हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक व स्थानीय लोग संगम पर एकत्रित होते है। साइबरियन गल्स को देखने के लिए। यह एक अद्भुत नजारा होता है। इसके अलावा प्रयागराज में अन्य प्रजाति के पक्षी जैसे कि इडियन स्कीमर्स की कालोनी भी गंगा नदी के किनारे देखी गई है। यह बहुत ही सुंदर पक्षी होता है। हमने सबसे पहले आर्कटिक माइग्रेटरी बर्ड रेड नेक्ड फेलारोप को भी प्रयागराज में स्पाट किया जो कि अपने आपमें ही बहुत ही अद्भुत व आश्चर्यजनक बात थी।