फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बीज-खाद की दुकान और एसबीआई की शाखा में तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिंघापुर मकदूमपुर में रविवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर एसबीआई की टाइनी शाखा समेत चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया। दोनों में घटनाओं में चोरों ने 31 हजार रुपये नकदी समेत तीन लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी हुआ है। पीड़ित दुकानदार व टाइनी शाखा संचालक ने सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिंघापुर निवासी रवि कुमार पटेल की मकदूमपुर में निजी मार्केट है। जहां कृषि सेवा केंद्र के नाम से दुकान चलाते हैं। रविवार की शाम सात बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार को दुकान का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो करीब 34 हजार रुपये समेत करीब दो लाख का सामान चोर उठा ले गए।
दूसरी घटना इसी मार्केट में एसबीआई की शाखा कौड़िहार से संबद्ध टाइनी शाखा एवं सीएससी में हुई। संचालक रमेश कुमार पटेल ने बताया कि वारदात में चोरों ने ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया, जिसमें 31 हजार रुपये नकद के साथ दो लैपटॉप जिसकी कीमत 70 हजार रुपये व छह हजार रुपये का इनवर्टर पार कर दिया। सूचना पर पुलिस ने सुबह ही मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। चोरी की दो घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। पुलिस ने बताया कि चोरों की तलाश की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें