फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मार्च 2026 तक शुरू हो सकता है एथेनाॅल का उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
सब कुछ ठीक रहा तो बारा तहसील के लालापुर क्षेत्र स्थित डेराबारी गांव में करीब 300 करोड़ की लागत से बन रहे डिस्टिलरी प्लांट से मार्च 2026 तक एथेनॉल का उत्पादन शुरू हो जाएगा। संबंधित कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक प्लांट का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

जबलपुर, मध्य प्रदेश की महाकौशल एग्रीक्राॅप कंपनी इंडिया लिमिटेड द्वारा डेराबारी में वर्ष 2020-21 में एथेनाॅल प्लांट लगाने के लिए किसानों से करीब पचास बीघे जमीन क्रय की गई थी। काम शुरू हुआ तो कुछ दिन बाद कंपनी के प्रबंध निदेशक राकेश जायसवाल गंभीर रूप से बीमार हो गए। इससे निर्माण कार्य धीमा हो गया। अब लगभग छह महीने से तेजी से कार्य जारी है और देखते ही देखते प्लांट का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है।
करीब 300 करोड़ की लागत से बन रही यह डिस्टिलरी प्रयागराज का पहला प्रोजेक्ट है। कंपनी के प्रबंध निदेशक राकेश जायसवाल ने बताया कि उत्पादन शुरू होने से सैकड़ों युवाओं और मजदूरों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


मोटे अनाज खरीदेगी कंपनी, किसानों की बढ़ेगी आय

लालापुर। कंपनी के प्रबंध निदेशक ने बताया की प्लांट के लिए मोटे अनाज की जरूरत पड़ेगी। कंपनी के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप सिंह ने कहा की बारा के किसानों को मोटे अनाज उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें