फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

Tue, 13 Dec 2022 12:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी थाना क्षेत्र के कनेरा स्थित शांति पुरम मोहल्ले में बीती रात बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर परिवार है उनका मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन
Prayagraj - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नैनी थाना क्षेत्र के कनैला गांव के शांतिपुरम मोहल्ले में बीती रात बंद मकान का ताला तोड़कर बदमाश ढाई लाख रुपए समेत करीब आठ लाख के सोने चांदी के आभूषण और कीमती सामान उठा ले गए। बदमाशों ने मकान में लगे खिड़की, शीशे और दरवाजे भी तोड़ दिए । पड़ोसी से हुए विवाद के बाद मकान में रहने वाले लोगों को पुलिस सोमवार की दोपहर को ही थाने उठा ले गैर थी। चोरी की घटना सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर वापस लौट गई।

विज्ञापन


 

नैनी थाना क्षेत्र के शांतिपुरम मोहल्ले में चंदौली जिले के बमोरी थाना क्षेत्र निवासी विनोद पाठक का परिवार पिछले 8 साल से मकान बनवा कर रहता है। सोमवार को उनके मकान की ऊपरी मंजिल का स्लैप डाला जाना था। उसी लिए मकान के बाहर सरिया काटा जा रहा था, जिसे लेकर पड़ोस के पड़ोसी से विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस विनोद पाठक के परिवार को थाने उठा ले गई। घर की महिलाएं बच्चों को लेकर डर की वजह से दूसरे के मकान में चली गई।


रात में ही चोर मकान में घुसकर जमकर लूटपाट किए। अलमारी तोड़कर उसमें रखा ढाई लाख रुपए, सोने का हार, झुमका, सीकरी, चार जोड़ी अंगूठी और घर का कीमती सामान उठा ले गए। सुबह विनोद पाठक की पत्नी संध्या पाठक जब मकान पर पहुंची तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर वापस लौट गई।

विज्ञापन

इस्पेक्टर बृजेश सिंह का कहना है कि सोमवार दोपहर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। विनोद पाठक के परिवार अमित पांडे के मकान में घुसकर उनके पिता शीतला प्रसाद, माता चंद्र कली और पत्नी साक्षी को मारकर घायल कर दिया था। चारों एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इस मामले में विनोद पाठक के खिलाफ मामला दर्ज है । उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है पाठक पक्ष के लोग क्रश मुकदमा दर्ज कराना चाह रहे थे , जिसमें वह सफल नहीं हुए, तो आज नई कहानी बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें