Prayagraj News : आईट्रिपलसी में सिस्टम की जानकारी लेते पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला।
सिटी सर्विलांस सिस्टम का जायजा लेने के लिए पुलिस आयुक्त रमित शर्मा सोमवार को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर(आईट्रिपलसी) पहुंचे। उन्होंने शहर भर में लगे सर्विलांस कैमरों से मिलने वाली लाइव फीड के जरिए नगर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था देखी। सीपी शाम को सबसे पहले रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मॉडर्न कंट्रोल रूम भवन में पहुंचे। यहां वह सीधे आईट्रिपलसी में पहुंचे और फिर कैमरों से मिलने वाली लाइव फीड के जरिए सिटी सर्विलंास सिस्टम को देखा। उन्होंने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने सिटी सर्विलंास सिस्टम को और पुख्ता करने के लिए आईट्रिपलसी प्रभारी को दिशा निर्देश दिए। साथ ही कहा कि माघ मेला बहुत करीब है। ऐसे में और भी सजगता से काम किया जाए। इस दौरान उनके साथ अन्य अफसर भी मौजूद रहे। इससे पहले सीपी ने 112 कंट्रोल रूम और माघ मेला स्थित आईट्रिपलसी में भी पहुंचे और व्यवस्था का निरीक्षण किया।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि ने संभाला कार्यभार
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। वह इससे पहले कानपुर कमिश्नरेट में तैनात रह चुके हैं। यही नहीं 2018 में जिले के कप्तान भी रह चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस आयुक्त से मुलाकात की और आईट्रिपलसी के निरीक्षण के दौरान उनके साथ मौजूद रहे।