फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दो घरों में चोरी, 25 लाख के गहने और नकदी चोरी

Wed, 08 Jul 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मेजा के बगहा गांव में संग्रह अमीन के घर में हुई लाखों की चोरी के बाद बिखरा हुआ सामान। संवाद - फोटो : Party
विज्ञापन
सोमवार आधी रात के बाद मेजा के बगहा गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। बारा तहसील में संग्रह अमीन जितेंद्र सिंह के घर से चोर 25 हजार रुपये नकद और 25 लाख रुपये का गहना चोरी कर लिया। चोरों ने जितेंद्र सिंह और उनके परिजनों के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी।
विज्ञापन

आधी रात बाद परिजनों को घर में आहट मिली। उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन कुंडी बाहर से बंद थी। पड़ोसियों को बुलाने के बाद ही परिजन कमरे से बाहर निकल सके। तब तक चोर घटना को अंजाम देकर जा चुके थे। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
जितेंद्र सिंह अपनी पत्नी नमिता सिंह और बेटे अंश के साथ कमरे में सो रहे थे। चोरों ने पहले उनके कमरे की कुंडी बाहर से बंद की। इसके बाद दूसरे कमरे का ताला तोड़कर आलमारी से नकदी और गहने चुरा लिए। नमिता सिंह ने बताया कि आहट मिलने पर दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो वह बाहर से बंद था। पड़ोसियों ने कुंडी खोली, तब वे बाहर आ सके। चोरों ने घर के चार कमरों के ताले तोड़े। जितेंद्र के दादा के बेटे प्रमोद सिंह और उनका परिवार भी घर में था, लेकिन उन्हें आहट नहीं मिली।
विज्ञापन

बगहा गांव सिरसा पुलिस चौकी से सिर्फ दो किलोमीटर दूर है। चोरों ने गांव के विश्राम यादव के घर को भी निशाना बनाया, लेकिन वहां से कुछ ले नहीं जा सके। ग्रामीणों ने पुलिस पर रात में गश्त न करने का आरोप लगाया है। इलाकाई पुलिस सूचना मिलने पर जांच-पड़ताल कर रही है।
संग्रह अमीन जितेंद्र सिंह की पत्नी नमिता सिंह भावुक होकर बताया कि गोल्ड लोन लिया गया था। अभी हाल ही में बैंक में जमा आभूषण को निकालकर घर पर लाया गया था। सब कुछ चला गया। पता नहीं किसकी नजर लग गई। वह बेहद परेशान हैं। मेजा इंस्पेक्टर नितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर पुलिस कस्बे में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें