फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: वृद्धा के साथ घर में घुसकर युवक ने किया दुष्कर्म

Wed, 08 Jul 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनी। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार रात घर में घुसकर वृद्धा के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। मंगलवार को वृद्धा ने बेटे को तबीयत खराब होने की बात कहकर घर बुलाया और घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराते हुए एफआईआर की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली 65 साल वृद्धा के पति की मौत हो चुकी है। वह बेटे के साथ अपने मायके में मकान बनाकर रहती हैं। सोमवार को बेटा पास स्थित मोहल्ले में ससुराल गया था। आधी रात पड़ोस में रहने वाला 33 वर्षीय युवक घर पहुंचा और वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया। इससे वृद्धा की तबीयत बिगड़ गई।

मंगलवार सुबह उसने अपने बेटे को फोन करके बताया कि उसकी तबीयत काफी खराब है। बेटा घर पहुंचा तो मां ने पूरी कहानी बताई। बेटे ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर नैनी बृज किशोर गौतम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मोहल्ले के रहने वाले आरोपी देशराज भारतीया को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें