फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता व कोचिंग संचालक के घर से चोरी

विज्ञापन
theft in city
विज्ञापन
प्रयागराज। शिवकुटी में अधिवक्ता व करेली में कोचिंग संचालक के घर से चोर लाखों का माल उड़ा ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले अधिवक्ता मनोज गुप्ता गोविंदपुर में रहते हैं। अप्रैल में वह परिवार समेत गांव चले गए थे और घर में ताला बंद था। इस दौरान उनके मकान की देखरेख मामा आदित्य करते थे। रविवार को जब वह मनोज के घर पहुंचे तो सारे कमरों का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। यही नहीं सारा सामान बिखरा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, भुक्तभोगी ने तहरीर देकर बताया है कि चोर 25 हजार नकद, कपड़े, अंगूठी, चेन समेत लाखों का सामान ले गए। उधर, करेली में रहने वाले कोचिंग संचालक मजहर जब्बार के घर से चोर नगदी समेत कीमती सामान उठा ले गए। उन्होंने बताया कि वह वीआईपी कॉलोनी में रहते हैं। बकरीद के मौके पर शनिवार को वह गांव जादोपुर सोरांव चले गए। रात में तीन बजे के करीब पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। सुबह आने पर पता चला कि सात हजार नगद, तीन तोला गहने व अन्य सामान घर से गायब है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें