फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला को पीटा, घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन

चित्रकूट में ब्याही थी दोआबा की बेटी, पति समेत चार के खिलाफ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चित्रकूट जिले में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बहुंगरा गांव की संजू देवी ने बताया कि उसका विवाह करीब पांच साल पहले चित्रकूट जिले के मऊ निवासी अनिल से हुआ था। पीड़िता की मानें तो शादी के बाद काफी दिनों तक सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इस बीच पीड़ित महिला के पिता की मौत हो गई। इसका फायदा उठाते हुए ससुरालीजनों ने उसकोे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित महिला का कहना है कि 24 जुलाई को ससुराल वालों ने पिटाई करने के बाद उसे घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़िता ने शनिवार को एसपी को तहरीर दिया। एसपी अभिनंदन के निर्देश पर सरायअकिल पुलिस ने आरोपी पति अनिल, देवर सुनील, ससुर बचान व सास सोनिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में सरायअकिल कोतवाल विजय विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें