फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जिले के युवाओं के पास रोजगार पाने का अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न स्कूलों में 23 दिसंबर से 20 जनवरी तक रोजगार शिविर लगाया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने बताया कि जौनपुर के एसआईएस इंडिया लिमिटेड रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शिविर लगा रही है। वहीं, डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय ने बताया कि कंपनी सुरक्षा देने का काम करती है। शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर व ऑफिसर ग्रेड की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

यह शिविर सहसों के शिवाजी इंटर कॉलेज में 23 व 24 दिसंबर, पंंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में 25 व 26 दिसंबर, फूलपुर बाबूगंज के सीताराम सिंह इंटर कॉलेज में 27 व 28 दिसंबर, धरवारा के श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में 29 दिसंबर व छह जनवरी, कमलानगर के केवीएम इंटर कॉलेज में सात व आठ जनवरी, मेजा कोड़हार के लाला जांगीलाल इंटर कॉलेज में नौ व 10 जनवरी, रामानुज इंटर कॉलेज में 11 व 12 जनवरी, मलाक हरहर के आरपी रस्तोगी इंटर कॉलेज में 13 व 16 जनवरी को इसका आयोजन किया जाएगा।
वहीं, कौड़िहार के सरस्वती देवी परमानंद सिन्हा इंटर कॉलेज में 17 व 18 जनवरी, सोरांव के मेवालाल अयोध्या प्रसाद इंटर कॉलेज में 19 व 20 जनवरी को शिविर लगेगा। वहीं, ट्रेनिंग सेंटर के इंचार्ज डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय ने बताया कि प्रतिभाग करने वालों की लंबाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेमी व उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम होना चाहिए। जबकि न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण है। इच्छुक संबंधित विद्यालय से विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। पंजीकरण के लिए उन्हें 350 रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें