फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरवी के लिए आए युवक को  एयरपोर्ट पर पुलिस ने बंधक बनाया

Tue, 30 Apr 2019 12:26 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पत्नी से चल रहे तलाक के मुकदमे की पैरवी को वाराणसी पहुंचे युवक को पुलिस ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर घंटों बैठाए रखा। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना से भयभीत युवक ने हाईकोर्ट आकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। हाईकोर्ट ने एसएसपी वाराणसी को हैदराबाद के याची रोहित सेठी की सुरक्षा के बारे में नियमानुसार कदम उठाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


कोर्ट ने याची को अपनी शिकायत एसएसपी के समक्ष पेश करने को कहा है।यह आदेश न्यायमूर्ति एसके गुप्ता तथा न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की खंडपीठ ने रोहित सेठी की याचिका पर दिया है। याचिका पर अधिवक्ता समित गोपाल और राज्य सरकार के अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता सुधांशु श्रीवास्तव और भारत सरकार के अधिवक्ता एनके चटर्जी ने पक्ष रखा।

याची का कहना था कि उसकी पत्नी अलिसा सेठी ने वाराणसी में तलाक का मुकदमा दाखिल किया है। इसी मुकदमे में पैरवी के लिए वह हैदराबाद से वाराणसी हवाई जहाज से आए थे। वापसी के समय बाबतपुर हवाई अड्डे पर पुलिस ने उसे घंटों तक बंधक बनाए रखा। धमकी दी गई उसे वाराणसी आने पर जान का खतरा है। उसकी मुकदमे की सुनवाई के दिन आने पर सुरक्षा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें