फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला देखकर लौट रहे युवक को मारी गोली

विज्ञापन
firing
विज्ञापन
रंजिश के चलते पड़ोसी गांव के लोगों ने मेला देखकर लौट रहे युवक को गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के उमरी निवासी अंकुर तिवारी (28) का पड़ोसी गांव के लोगों से विवाद चल रहा है। मंगलवार को वह विजय दशमी का मेला देखने के लिए नगर पंचायत अंतू आया था। वहां से रात करीब नौ बजे वह अपनी बाइक लेकर घर लौट रहा था।
आरोप है कि गांव की सीमा पर कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उसकी पिटाई की। किसी तरह जान बचाकर भागा तो हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। शोर व फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए।
विज्ञापन

जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने के बाद अंतू पुलिस पहुंची लेकिन आरोपी नहीं मिले। अंतू पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। घटना के बाद इलाके में तनातनी का माहौल कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें