फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबा युवक, मौत

विज्ञापन
कधंई थाना क्षेत्र के जयसिंहगढ तालाब में प्रतिमा विर्सजन के दौरान डूबे युवक को तलाशते गोताखोर। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
दशहरा के दिन मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में साथियों संग नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। कंधई थाना क्षेत्र के अमहरा निवासी मोनू (22) पुत्र दौलतराम मंगलवार को दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए जयसिंहगढ़ पुरुषोत्तमपुर महाकालेश्वर धाम के समीप तालाब की ओर गया था।
विज्ञापन

विसर्जन के बाद साथियों संग तालाब में नहाने लगा। इस दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। सूचना मिलने पर पहुंची कंधई पुलिस स्थानीय गोताखोर उमेश गौड़, लालजी गौड़, नोखई सरोज की मदद से ढाई घंटे बाद मोनू को खोजने में कामयाब रही।
आनन-फानन में उसे लेकर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखरनाथ धाम पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुरुषोत्तमपुर में मनरेगा से तालाब खुदवाया गया था।
विज्ञापन

बेटे के तालाब में डूबने की खबर मिलते ही पिता दौलतराम बेेहोश होकर गिर पड़ा। मां भी मोनू की बहनों के साथ रोती रही। मृतक के तीन भाई व दो बहनें हैं। तालाब पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र थी।
तालाब में मूर्ति विसर्जन की पुलिस को नहीं थी जानकारी
कंधई थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर महाकालेश्वर धाम के समीप बने तालाब में पिछले वर्ष से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। कंधई पुलिस को विसर्जन की जानकारी नहीं थी। इस घटना के बाद वहां पुलिस तैनात कर दी गई।

कधंई थाना क्षेत्र के जयसिंहगढ तालाब में युवक के डूबने के बाद जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

कधंई थाना क्षेत्र के जयसिंहगढ तालाब में युवक के डूबने के बाद बिलखता पिता।- फोटो : PRATAPGARH

प्रतिमा विर्सजन के दौरान तालाब में डूबने से मृत युवक मोनू। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें