फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजा में रात भर ‘तमंचे पे डिस्को’ करता रहा युवक, वीडियो वायरल हुआ तो पहुंची पुलिस

Wed, 16 Jun 2021 09:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • मिर्जापुर से आई थी बारात, एफआईआर दर्ज की गई, युवक की तलाश में टीम मिर्जापुर गई
विज्ञापन
prayagraj news : तमंचे पर डिस्को करता युवक। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजा के उरनाह गांव में मंगलवार की रात बारात में आया एक युवक रात भर ‘तमंचे पे डिस्को’ करता रहा। वधु पक्ष की ओर से आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। युवक डांसर के साथ नाचते हुए तमंचा लहराता रहा। इसी दौरान तमाम लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मेजा पुलिस को सूचना मिली तो युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम मिर्जापुर के जिगना रवाना कर दी गई है। दुल्हन के पिता को भी थाने बुलाया गया है।

विज्ञापन

prayagraj news : तमंचे पर डिस्को करता युवक। - फोटो : prayagraj
मेजा के उरनाह गांव के रहने वाले शिवकरण की बेटी की मंगलवार रात शादी थी। बारात मिर्जापुर के जिगना से आई थी। बारात में एक युवक आया था। वह खुलेआम तमंचा लहराते हुए नाच रहा था। बारात आने के बाद रात में 11 बजे के बाद आर्केस्ट्रा शुरू हुआ तो युवक तमंचा लेकर डांसर के साथ नाचने लगा। रात भर वह तमंचा लेकर नाचता रहा। तमाम लोग वीडियो बनाते रहे। तड़के जब आर्केस्ट्रा खत्म होने लगा तो वह युवक डांसर को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गया।
विज्ञापन

prayagraj news : तमंचे पर डिस्को करता युवक। - फोटो : prayagraj
उसके हाथ में तमंचा देखकर किसी की हिम्मत नहीं पड़ रही थी कि वह उसे रोक दें। किसी तरह बड़े बुजुर्गों ने बीच बचाव कर डांसर को बचाया। इसके बाद दुल्हन की विदाई कराई गई। दिन में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस को सूचना मिली तो इंस्पेक्टर अरुण कुमार चतुर्वेदी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। शिवकरण से युवक के बारे में पूछताछ हुई। पता चला वह बारात से आया था। युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। चौकी इंचार्ज जोमनिया के नेतृत्व में पुलिस को जिगना युवक की गिरफ्तारी के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें