फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : नए यमुना पुल से युवक ने लगाई छलांग, मल्लाहों ने बचाया

Mon, 11 Jul 2022 07:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घूरपुर थाना क्षेत्र के बलापुर गांव निवासी साहिल कुमार पटेल 19 पुत्र कमलेश कुमार पटेल सोमवार सुबह अपने घर पर शहर घूमने की बात कहकर निकाला था। वह स्कूटी से नए यमुना पुल पहुंचा और यहां स्कूटी खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से शहर घूमने की बात कहकर निकले युवक ने सोमवार दोपहर को नए यमुना पुल पर अपनी स्कूटी खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी। नदी में छलांग लगाते देख पुल से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। नदी में मौजूद मल्लाओं ने युवक को सुरक्षित बाहर निकलते हुए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसे इलाज के लिए चाका सीएचसी ले गई और उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। 

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार घूरपुर थाना क्षेत्र के बलापुर गांव निवासी साहिल कुमार पटेल 19 पुत्र कमलेश कुमार पटेल सोमवार सुबह अपने घर पर शहर घूमने की बात कहकर निकाला था। वह स्कूटी से नए यमुना पुल पहुंचा और यहां स्कूटी खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में छलांग लगाते देख पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही के नदी में मौजूद मल्लाहों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया और नदी के किनारे ले जाकर इसकी सूचना पुलिस को दी।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी के नंबर से उसके परिजनों को इसकी सूचना दी और उसे इलाज के लिए चाका सीएचसी ले गए। सूचना पर उसका बड़ा भाई व गांव के दो अन्य व्यक्ति मौके पर पहुुंचे। पुलिस ने लिखापढ़ी कर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया। युवक ने नदी में छलांग क्यों लगाई इसके बारे में उसने कुछ नहीं बताया। वहीं उसके बड़े भाई ने बताया कि वह घर से शहर धूमने की बात कहकर निकाला था। उसने यह क्यों किया इसकी उसे जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें