फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: इलाज के दौरान युवक की हुई मौत, हंगामा, की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मंगलवार रात एक युवक की मौत हो गई। तीमारदारों ने मां विंध्यवासिनी हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर बंगाली पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। इस दौरान तीमारदारों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि तोड़फोड़ भी की गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिरसा कस्बे के बभनौटी मोहल्ला निवासी अजीत कुमार निषाद (32) की तबीयत अचानक खराब हुई। उसे मां विंध्यवासिनी हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। तीमारदारों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। मौके पर मेजा के एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय सहित कई थाने की फोर्स पहुंची। देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और तीमारदारों को समझा बुझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें