The young man committed suicide by jumping in front of the train after the rape case was registered.
दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद युवक ने दिल्ली-हावड़ा रूट पर विसहिजन खुर्द के सामने मंगलवार दिन में ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच पड़ताल की।
विसहिजन खुर्द के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को मंगलवार सुबह सुनसान स्थान पर ले जाकर पड़ोस के हैदर उर्फ मंटू (22) ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। मौके पर 112 नंबर की पुलिस की गाड़ी भी पहुंची थी। इधर, आरोपी युवक मुकदमा दर्ज होने के बाद मंगलवार शाम चार बजे विसहिजन खुर्द के पास दिल्ली-हावड़ा रूट पर पर पहुंचा और ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।
घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर दरोगा सचिन देव वर्मा और दरोगा अतुल मिश्र पहुंच गए। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। दोनों पक्षों में जबर्दस्त तनाव बना हुआ है। हैदर उर्फ मंटू बिंद अविवाहित था।
पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर विसहिजन खुर्द के हैदर उर्फ मंटू बिंद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही थी। मंगलवार शाम आरोपी ने युवक ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। धीरेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष मेजा।