फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की से प्यार का इजहार किया और इसके बाद बिजली टावर पर चढ़ गया आशिक

Thu, 05 Dec 2019 06:22 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
टावर के ऊपर युवक - फोटो : अमरअमर
विज्ञापन

मऊआइमा के बसरही गांव में बुधवार को छाता गांव का राजकुमार बिजली के टावर पर चढ़ गया। राजकुमार ने एक दिन पहले क्षेत्र की ही एक लड़की से प्यार का इजहार किया था। लड़की की शिकायत पर परिजन उसके घर पहुंच गए। इसी के बाद वह बिजली टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सप्लाई बंद कर दी। घंटों की मशक्कत के बाद उसे उतारा गया। उसकी हालत को देखते हुए पुलिस ने फिलहाल परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


मऊआइमा के छाता गांव निवासी राज कुमार ने मंगलवार को एक युवती से मोबाइल पर प्यार का इजहार कर कर दिया। युवती ने यह बात अपने घर वालों को बता दी और उसका मोबाइल नंबर भी दे दिया। परिजन बुधवार को उसके घर शिकायत करने पहुंचे, यह देख राजकुमार वहां से रफूचक्कर हो गया और बसरही गांव में बिजली के टावर चढ़ गया। टावर से हाई वोल्टेज तार गया हुआ है। ऊपर पहुंच कर वह शोर मचाने लगा। लोगों ने उससे उतरने को कहा लेकिन, उसने इनकार कर दिया।

धीरे-धीरे वह टावर ऊपरी सिरे पर पहुंच गया, जहां उसकी कोई आवाज सुनाई नहीं दे रही थी। बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। सप्लाई काट दी गई। राजकुमार से बात करने के लिए पुलिस ने माइक मंगवाया। काफी देर तक उसे समझाया, कहा कि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। वह उतर जाए। घंटों मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया। पुलिस ने कुछ देर बाद उससे पूछताछ की। उसकी दिमागी हालत को देखते हुए उसे परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों की माने तो राजकुमार इसके पूर्व भी बिजली के टावर पर चढ़कर हंगामा कर चुका है। इंस्पेक्टर मऊआइमा महेश सिंह ने बताया कि युवक की दिमागी हालत हालत को देखते हुए उसे छोड़ दिया गया है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें