फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात युवती की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर शव हाईवे के किनारे धान के खेत में फेंका सनसनी

विज्ञापन
The woman was strangled to death, even poisoned - फोटो : PHOOLPUR
विज्ञापन
गंगापार के उतरांव थाना क्षेत्र में हंडिया कोखराज हाईवे के किनारे खेत में एक अज्ञात युवती की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी गई। कातिलों ने उसके दोनों हाथ बांध दिए थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म कर उसे जहर भी दिया गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

हंडिया कोखराज हाईवे पर उतरांव के समोधीपुर पयागीपुर हाईवे के पास बुधवार की सुबह लोगों ने देखा कि धान के खेत में एक युवती की औंधे मुंह लाश पड़ी हुई थी। उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। मुंह से झाग और खून निकल रहा था। उम्र लगभग 20 साल की लग रही थी। सूचना पर एसपी गंगापार एनके सिंह, सीओ हंडिया माजिद अबसार व थानाध्यक्ष उतरांव दीपक कुमार सिंह सहित कई अधिकारी पहुंच गए। युवती का गला उसके ही दुपट्टे से कसा हुआ था। उसने लाल रंग का कुर्ता, क्रीम कलर की लैगी और हरे रंग की चप्पल पहनी थी।
अनुमान है कि कातिलों ने कहीं और उसकी हत्या की और शव को वहां फेंक दिया, क्योंकि घटनास्थल पर संघर्ष के कोई निशान नहीं थे। यह भी आशंका है कि उसकी हत्या कार या किसी अन्य वाहन में की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार रात तक वहां शव नहीं था। देर रात ही शव फेंका गया है। ग्रामीणों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। अधिकारियों ने घंटों शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

घटनास्थल से साफ है कि शव को कहीं और से लाकर फेंका गया है। दुष्कर्म की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी। शव की फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे प्रदेश में भेजी जा रही है। शिनाख्त होने के बाद मामले का खुलासा हो जाएगा। - एनके सिंह, एसपी गंगापार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें