क्षेत्र में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। ऐसे में शीतलहर के लौटने के संकेत मिल रहे हैं। बीते दो दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का असर फिर से महसूस होने लगा है।
यदि हल्की से मध्यम बारिश होती है तो इसका सीधा फायदा किसानों को मिलेगा। खासकर गेहूं, चना, सरसों और सब्जी की फसलों के लिए यह बारिश वरदान साबित हो सकती है। खेतों में नमी बढ़ने से सिंचाई का खर्च भी कम होगा और फसलों की बेहतर पैदावार होगी। हालांकि, लगातार कोहरा और ठंड बढ़ने से बुजुर्गों व बच्चों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।