उतरांव थाना क्षेत्र के सराय महमजिया भोपतपुर गांव निवासी एक अधेड़ 25 जनवरी को सुबह घर से बाइक लेकर माघ मेला गंगा स्नान करने के लिए निकला था। जहां उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महम जीया भोपतपुर गांव निवासी रामदुलार गुप्ता (50) बीते 25 जनवरी को घर से सुबह बाइक लेकर माघ मेला गंगा स्नान करने के लिए निकले थे। जहां संदिग्ध परिस्थिति में उनकी मौत हो गई। उनकी बाइक सैदाबाद के एक मिठाई की दुकान पर खड़ी मिली। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। मृतक की बेटी साक्षी ने पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।