फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी रोड में धंसी मकान की दीवार, एक घायल

विज्ञापन
The wall of the house of Goddess G Road, one injured - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
जीरो रोड में धंसी मकान की दीवार, एक घायल
विज्ञापन

0 सुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम को गिराना पड़ा पूरा मकान
0 सड़क पर आ गया परिवार, वैकल्पिक व्यवस्था की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जीरो रोड पर बस अड्डे के पीछे बृहस्पतिवार को एक मकान की दीवार ढह जाने से परिवार का मुखिया शारदा प्रसाद उर्फ बुधई घायल हो गया। घर के ठीक बगल में पुराने नलकूप की कमरा भी धंस गया। सुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने बुधई का घर और नलकूप का कमरा पूरी तरह से ध्वस्त कर मलबा वहां से हटा दिया। पूरा परिवार अब सड़क पर आ गया है। क्षेत्रीय पार्षद नेम यादव ने जिला प्रशासन ने मांग की है कि बुधई और उसके परिवार के रहने के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
जीरो रोड बस अड्डे के पीछे मलिन बस्ती में सरकार ने 20 साल पहले अर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 21 ईडब्ल्यूएस मकान बनवाए थे। इन मकानों में जलापूर्ति के लिए वर्ष वर्ष 2001 में नलकूप लगाया गया, जो एक कमरे में है। पांच साल पहले नलकूप से पानी आना बंद हो गया तो 200 मीटर की दूसरी पर नया नलकूप बनवा दिया गया और पुराने नलकूप के कमरे को नगर निगम का स्टोर बना दिया गया। इस स्टोर में सफाई के उपकरण रखे जाने लगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह छह बजे के करीब नलकूप के ठीक बगल में बुधई के मकान की एक दीवार धंस गई और बुधई उसमें फंस गया। उसकी पत्नी और बच्ची घर के बाहर थे। शोर मचाने पर पत्नी और अन्य लोग बुधई को बचाने दौड़े। किसी तरह उसे बाहर निकाला गया। इसी बीच बगल में नलकूप का कमरा भी धंस गया। सूचना पाकर तीन घंटे बाद मौके पर नगर आयुक्त डॉ. उज्ज्वल कुमार सिंह,जोनल अधिकारी राजकुमार गुप्ता, नगर अभियंता आशीष त्रिवेदी, जलकल के अधिशासी अभियंता सौरभ कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बुधई के कमरे की दीवार धंसने के कारण पूरा मकान जर्जर अवस्था में पहुंच गया था और परिवार पर संकट मंडरा रहा था। सुरक्षा के मद्देनजर निगम प्रशासन ने बुधई पूरा घर और बगल में नलकूप का कमरा ढहा दिया। हालांकि मकान ध्वस्त हो जाने से बुधई का पूरा परिवार सड़क पर आ गया। वह मजदूरी करता है और उसके पास रहने की कोई दूसरी जगह नहीं है। क्षेत्रीय पार्षद ने जिलाधिकारी से बुधई के आवास के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें