फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसीसी में शुरू हुआ वेबिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
इविंग क्रिश्चियन कॉलेज के भौतिकी विभाग की ओर से बुधवार को शुरू हुए सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ.ए मोसेस ने किया। उन्होंने कोरोना संकट के समय इस प्रकार के आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कोरोना के बाद लोगों की दिनचर्या में आए बदलाव की बातों को रेखांकित किया। वेबिनार में 600 से अधिक प्रतिभागी मौजूद रहे। संयोजक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने अतिथियों को स्वागत किया। इस दौरान देश के हर भाग, कर्नाटक, केरल एवं उड़ीसा से तथा अमेरिका एवं इजरायल के प्रतिभागी शामिल हुए।
विज्ञापन

इविवि भौतिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. फूल सिंह यादव ने कोरोना के बाद दिनचर्या में जरूरी बदलाव के बारे में बताया। तकनीकी व्याख्यान में करेरा टेक्नोलॉजी के सीईओ डॉ. अमोल हुलगे ने प्रतिभागियों को तकनीकी रूप से मजबूत होने के बारे में बताया। ट्रिपलआईटी के प्रो. अखिलेश तिवारी ने कोरोना से उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों के बारे में चर्चा की। गोरखपुर विवि के गोरक्षनाथ योगपीठ के विशेष कार्याधिकारी प्रो. रविशंकर सिंह ने महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के जीवनी उनके मूल्यों को प्रतिभागियों के साथ साझा किया। सहसंयोजक डॉ. प्रेम प्रकाश ने बताया की जूम मीटिंग के अलावा 400 से ज्यादा लोगों ने फेसबुक लाइव पर व्याख्यान सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें