फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बादपुर में बदला गया ट्रांसफॉर्मर भी जला, 10 दिन से अंधेरे में दर्जनों परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र मांडा रोड से जुड़े बादपुर गांव में बिजली आपूर्ति की समस्या गंभीर बनी हुई है। गांव की बस्ती में लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर करीब दस दिन पहले फुंक गया था। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद बीते 30 दिसंबर की शाम फुंके ट्रांसफॉर्मर को बदला गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ग्रामीणों को उम्मीद थी कि रात में ट्रांसफॉर्मर का तेल गर्म होने के बाद अगली सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन सुबह लोड पड़ते ही ट्रांसफॉर्मर जल गया।
बादपुर निवासी उपभोक्ता इंद्र बहादुर सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह, राघवेंद्र बहादुर सिंह और तेज प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर फुंके रहने से पिछले 10 दिनों से दर्जनों परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। घटना के बाद उपभोक्ताओं ने दोबारा विभाग में शिकायत दर्ज कराई है और जल्द से जल्द फुंके ट्रांसफॉर्मर को बदलकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि फुंके ट्रांसफॉर्मर को बदलने की पत्रावली स्टोर रूम भेज दी गई है। जल्द ही नया ट्रांसफॉर्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।

तीन पीएचसी में लगा सीएम जन आरोग्य मेला

ब्लॉक क्षेत्र के तीनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजित सिंह ने बताया कि मेले के दौरान मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।
नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा कला में अधीक्षक डॉ. अजित सिंह एवं फार्मासिस्ट सतेंद्र कुमार ने 17 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केडवर में डॉ. अमित कुमार ने 10 मरीजों का उपचार किया। इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोहथा में फार्मासिस्ट सुधीर की मौजूदगी में 45 मरीजों को दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें