फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 111 पुलिसकर्मियों का जल्द बंधेगा बोरिया-बिस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तैनात 111 पुलिसकर्मियों का बोरिया-बिस्तर जल्द बंधने वाला है। स्थानांतरण होने के बाद भी ऐसे पुलिसकर्मियों को कार्यमुक्त न किए जाने पर एडीजी जोन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने आईजी को पत्र लिखकर संबंधित पुलिसकर्मियों को कार्यमुक्त कर उन्हें रिपोर्ट देने को निर्देशित किया है। बता दें कि कई ऐसे पुलिसकर्मी हैं जो स्थानांतरण के बावजूद एक जिले में लंबे समय से जमे हैं। कई बार निर्देश आए लेकिन उुंची पहुंच के चलते इन्होंने खुद को कार्यमुक्त किए जाने से बचा लिया। इनमें से कई अपफसरों के खास हैं तो कई की राजनीतिक पहुंच भी है। दो जून को इस संबंध में एक बार फिर डीजीपी मुख्यालय से निर्देश आया। डीआईजी कार्मिक की ओर से सभी जोनल एडीजी को पत्र भेजकर कहा गया कि मार्च 2020 तक स्थानांतरित सभी पुलिसकर्मियों को संबंधित जनपदों के लिए कार्यमुक्त कर प्रमाणपत्र दिया जाए। इस आदेश के परिप्रेक्ष्य में एडीजी जोन कार्यालय ने जानकारी की तो पता चला कि प्रयागराज जोन में कुल 381 पुलिसकर्मी कार्यमुक्त किए जाने शेष हैं।
विज्ञापन

यह हाल तब है जब इस संबंध में 16 मई को ही जोन कार्यालय से निर्देश दिए जा चुके थे। इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए एडीजी जोन ने आईजी प्रयागराज व आईजी चित्रकूट धाम रेंज को निर्देशित किया है कि संबंधित सभी पुलिसकर्मियों को कार्यमुक्त कर रिपोर्ट दें। बता दें कि प्रयागराज में कुल 111 पुलिसकर्मी ऐसे हैं जो स्थानांतरण के बावजूद यहां जमे हैं। इसी तरह प्रतापगढ़ में 159, फतेहपुर में 19 व कौशाम्बी में यह संख्या तीन है।
विज्ञापन

दोनों रेंज के अफसरों को निर्देशित किया गया है कि मार्च 2020 तक स्थानांतरित सभी अराजपत्रित पुलिसकर्मियों को कार्यमुक्त कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
प्रेमप्रकाश, एडीजी जोन प्रयागराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें