फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने ट्रेन से उतार कराया महिला का प्रसव

Fri, 08 Jul 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
जीआरपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रेलवे पुलिस इलाहाबाद ने दिल्ली से झारखंड की राजधानी रांची जा रही गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर ट्रेन से उतारकर कॉल्विन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। दो दिन में पूरी तरह स्वस्थ होने पर बृहस्पतिवार को रेलवे पुलिस ने ट्रेन का टिकट और कुछ पैसे देकर महिला को उसके रिश्तेदार के साथ रांची के लिए रवाना कर दिया। 
विज्ञापन

रांची में चैनपुर के पास रहने वाले सतीश राम की पत्नी मनीषा देवी मंगलवार को अपनी 16 वर्षीय भतीजी के साथ दिल्ली से झारखंड एक्सप्रेस में घर लौट रही थी। वह दिल्ली से ट्रेन में चली तो नौ महीने की गर्भवती थी। फतेहपुर से ट्रेन रवाना होने के बाद मनीषा के पेट में दर्द होने लगा। किसी ने इस बारे में जीआरपी कंट्रोल को सूचना दी। ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन पर पहुंची तो जीआरपी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों को भेजकर महिला को बोगी से उतरवाया और कॉल्विन अस्पताल में भर्ती कराया।   वहां महिला ने सामान्य ढंग से बेटी को जन्म दिया। बृहस्पतिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने पर मनीषा और उसकी भतीजी को टिकट और पैसे देकर झारखंड एक्सप्रेस से रांची के लिए विदा किया गया। आपात स्थिति में रेलवे पुलिस की सहायता मिलने से अभिभूत मनीषा ने इंस्पेक्टर मनोज और उनके साथी पुलिसकर्मियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें