स्मृति चिन्ह देकर व्यापारियों को सम्मानित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष
- फोटो : नई सराय चौकी क्षेत्र में शहबाजपुर चौराहे पर सोमवार की देर रात बिजली ना आने को लेकर प्रदर्शन करते लोग. संवाद
दानवीर भामाशाह की जयंती सोमवार को घूरपुर में अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के केंद्रीय कार्यालय पर व्यापारी प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व्यापारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
समारोह का प्रारंभ दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल ने कहा कि दानवीर भामाशाह हम सभी व्यापारियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। आज उनकी जयंती पर हम व्यापारियों को सम्मानित कर गौरवान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दाैरान राष्ट्रीय सचिव रामलखन विश्वकर्मा, भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक सुधीर मिश्रा, शिवम द्विवेदी, नहुष त्रिपाठी, भैयालाल विश्वकर्मा आदि माैजूद रहे।