फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों ने तापमान पर लगाई लगाम

Thu, 07 Apr 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मौसम में बदलाव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
कई दिनों से रफ्तार पकड़ चुके तापमान पर बुधवार को छाए बादलों ने लगाम लगा दी। अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 39.4 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी सी कमी आई। इससे लोगों को थोड़ी सी राहत मिली है। हालांकि बादल बरसे नहीं लेकिन दिन भर आसमान में सूरज के साथ लुकाछिपी का खेल खेलते रहे। बीच-बीच में लोगों ने सूरज ने रौद्र रूप भी दिखाया।
विज्ञापन


तापमान ने पिछले हफ्ते से रफ्तार पकड़ी थी। धीरे-धीरे पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मंगलवार को इलाहाबाद प्रदेश का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। इससे लोगों का अनुमान था कि बुधवार का दिन सूरज शहरियों पर कहर बरपाएगा लेकिन बुधवार को बादलों ने निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने से घेरा बना लिया। बादल सुबह से ही आसमान में छाए रहे। बीच-बीच में बादल जैसे ही थोड़ी जगह बनाते तो सूरज भी अपनी आंख तरेर देता। इससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। गर्मी से व्याकुल लोग छांव तलाशते रहे।

शाम को तापमान जैसे-जैसे नीचे आया लोगों ने राहत महसूस की। मौमस विभाग के अनुमान के मुताबिक ऐसी स्थिति अभी आगे भी जारी रहेगी। बुधवार को नमी में भी कमी दर्ज की गई। अधिकतम नमी 73 फीसदी से घटकर 67 फीसदी पर आ गया, जबकि न्यूनतम नमी मंगलवार के स्तर बनी रही। रात के पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। रात का पारा 24.3 फीसदी रिकार्ड किया गया। यह मंगलवार के 24.9 फीसदी 0.6 फीसदी कम है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम का हाल ऐसे ही बना रहेगा।
विज्ञापन


कैंट स्थित 220 केवीए के विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य होने से बृहस्पतिवार को आधे शहर में विद्युत आपूर्ति कई घंटे प्रभावित रहेगी। कैंट से सिविल लाइंस, वेस्ट एंड अशोक नगर, कसारी-मसारी, झलवा, क रेली, कल्याणी देवी, खुसरोबाग, सुलेमसराय, प्रीतमनगर, केंद्राचल, बमरौली, कानपुर रोड सहित कई उपकेंद्रों की आपूर्ति को ठप रहेगी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता राम कुंजन ने बताया कि इससे इन उपकेंद्रों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें