फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बीडीओ उरुवा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप की जांच करने पहुंची टीम

Fri, 30 Jan 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी श्रुति शर्मा पर भ्रष्टाचार की शिकायत पर जिलाधिकारी मनीष वर्मा की ओर से गठित जांच टीम ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर मामले की जांच की। टीम ने शिकायतकर्ता और अन्य कई प्रधानों का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

बता दें कि खंड विकास अधिकारी उरुवा पर कथित तौर पर प्रधानों के उत्पीड़न, धनउगाही जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए प्रधान संघ की ओर से डीएम और सीडीओ से शिकायत की गई थी।
खंड विकास अधिकारी की कार्यप्रणाली की शिकायत उरुवा के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्याम राज यादव ने भी की थी। डीएम ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी। जिसमें परियोजना निदेशक (पीडी) भूपेंद्र सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार (डीसी मनरेगा) गुलाब चन्द्र और अधिशासी अभियंता ग्रामीण आरपी मिश्र शामिल हैं। प्रधान संघ इकाई उरुवा के अध्यक्ष राजेश द्विवेदी से भी कई बिंदुओं पर टीम ने जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें