फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: वेतन न मिलने पर राम वनगमन पथ के मजदूरों का हंगामा

Fri, 30 Jan 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
लालगोपालगंज के अंधियारी प्लांट पर राम वनगमन प्रोजेक्ट के अधिकारी पहुंचने पर मजदूरों ने हंगामा क
विज्ञापन
राम वनगमन पथ निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने बृहस्पतिवार को वेतन भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए अंधियारी स्थित प्लांट पर हंगामा किया। शनि इंफ्रा व एसएमपी प्राइवेट लिमिटेड के तहत काम कर रहे श्रमिकों का आरोप है कि वेतन बकाया होने के बावजूद कंपनी के अधिकारी भुगतान करने के बजाय उन्हें पुलिस से पकड़वाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन



राम वनगमन पथ परियोजना में पसीना बहा रहे मजदूरों के सब्र का बांध तब टूटा, जब कंपनी के अधिकारी प्लांट खाली कराने पहुंचे। इस दौरान क्रेन ऑपरेटर, हाइड्रा ऑपरेटर, वाहन चालक समेत अन्य श्रमिकों ने रुके हुए वेतन की मांग शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मजदूरों ने हंगामा शुरू कर दिया।
क्रेन ऑपरेटर मनोज कुमार ने बताया कि करीब 25 मजदूर काम कर रहे हैं। मजदूरों का आरोप है कि शांति इंफ्रा व एसएमपी प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने उनका वेतन रोक रखा है। आरोप है कि वेतन मांगने पर अधिकारियों ने पैसे देने के बजाय उन्हें पुलिस से पकड़वाने की धमकी दी। ऐसे में नाराज मजदूरों ने नवाबगंज थाने में प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में मनोज कुमार, प्रभाकर मिश्र, अशोक पटेल, शिवश्याम, विजय बहादुर, कृष्णा पांडेय, शत्रुघ्न पटेल, शिवबाबू पांडेय, प्रमोद कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं। एसएमपी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दिग्विजय मिश्र के मोबाइल नंबर पर बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।



- कर्मियों के मंथली भुगतान का कोई मामला नहीं है। साप्ताहिक रविवार के भुगतान का प्रकरण सामने आया है। इस संबंध में बात की जा रही है। - बीएन पांडेय, प्रोजेक्ट मैनेजर, राम वनगमन पथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें