फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : ठग बोला, ई-मेल, आधार भेजिए, ऑनलाइन पेमेंट कर हेलिकॉप्टर राइड का मजा लीजिए

Sat, 18 Jan 2025 12:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

महाकुंभ मेले में हेलिकॉप्टर राइड शुरू होने पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इसका फायदा उठाते हुए साइबर ठग फर्जी वेबसाइट और फेसबुक पर फर्जी पेज के अलावा व्हाट्सएप ग्रुप पर नंबर सर्कुलेट कर फर्जी बुकिंग के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं।
विज्ञापन
हेलीकटप्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैलो... सर आपको महाकुंभ में हेलिकॉप्टर राइड मिल जाएगी। इसके लिए पहले आपको आधार कार्ड, ई-मेल, मोबाइल नंबर और ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन टिकट मिल जाएगा और फिर हेलिकॉप्टर राइड का मजा ले सकेंगे। इस साइबर जालसाज की पोल तब खुल गई, जब अमर उजाला के संवाददाता ने ग्राहक बनकर ठग से बात की।

महाकुंभ मेले में हेलिकॉप्टर राइड शुरू होने पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इसका फायदा उठाते हुए साइबर ठग फर्जी वेबसाइट और फेसबुक पर फर्जी पेज के अलावा व्हाट्सएप ग्रुप पर नंबर सर्कुलेट कर फर्जी बुकिंग के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर हो रहे नंबर पर जब बात की गई तो उसने खुद को पवन हंस प्राइवेट लिमिटेड का एजेंट बताया। इतना ही नहीं, व्हाट्सएप स्टेटस में भी पवन हंस लिखा हुआ है, ताकि पर्यटकों को यकीन हो जाए कि यह मोबाइल नंबर हेलिकॉप्टर राइड वालों का ही है। वहीं, साइबर पुलिस की जांच में यह मोबाइल नंबर साइबर जालसाज का निकला। नंबर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

साइबर ठग से बातचीत के कुछ अंश

रिपोर्टर - हेलो, आपका नंबर मिला था, हेलिकॉप्टर राइड हो जाएगी?

ठग - आप इसी नंबर पर व्हॉट्सएप करिए, सारी जानकारी मिलेगी।

रिपोर्टर- फोन पर बात नहीं हो सकती क्या?

ठग- नहीं, सिर्फ व्हॉट्सएप पर ही जानकारी दी जाएगी।

रिपोर्टर- हेलो आपसे बात हुई थी राइड के लिए?

ठग- आधार कार्ड, ई-मेल, मोबाइल नंबर और फिर ऑनलाइन पेमेंट के बाद टिकट मिलेगी।

ठग- आपको 7 या 14 मिनट वाली राइड चाहिए।

रिपोर्टर- 14 मिनट की राइड लेनी है।

ठग- 2592 रुपये का एक टिकट है, किस डेट का टिकट चाहिए, कितने लोग हैं?

रिपोर्टर- 20 जनवरी का, तीन लोग हैं।

ठग- ठीक है हो जाएगा, समय बताइये, सुबह 9-12, दोपहर 12-3 या फिर 3-6 बजे?

रिपोर्टर- दोपहर 12-3 बजे तक
ठग- हो जाएगा, पहले ई-मेल और आधार कार्ड भेजिए फिर ऑनलाइन पेमेंट कर दीजिए।

विज्ञापन

हेलिकॉप्टर राइड के नाम पर ठगी करने वाले पर केस

मेले में हेलिकाॅप्टर राइड की फर्जी बुकिंग करने के मामले में शुक्रवार को महाकुंभ साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

साइबर महाकुंभ डिप्टी एसपी तनु उपाध्याय ने बताया कि हेलिकॉप्टर राइड को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी। शिकायत से पता चला कि असम के कनकधारा लक्ष्मी मंदिर के ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु प्रसाद उपाध्याय से हेलिकॉप्टर से महाकुंभ के दर्शन के लिए चार लोगों की बुकिंग के नाम पर 5184 रुपये ठग लिए गए। थोड़ी देर बाद ठगों का नंबर बंद हो गया। मामले में साइबर पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। वहीं, मोबाइल नंबर के आधार पर ठग की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें