फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सूरज तपा, बिजली बिल घटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संगम नगरी आस्था, पर्यटन के साथ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका अदा कर रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत घरों की छतों पर सौर संयंत्र लगाए जा रहे हैं। गर्मी में सूरज की तपिश ने सौर संयंत्रों के जरिये उपभोक्ताओं को भारी-भरकम बिजली बिल से राहत दी है।
विज्ञापन

वहीं, प्रयागराज ने योजना के तहत सोलर संयंत्र लगाने में देश में 37वां और प्रदेश में चौथा स्थान पाया है। सोलर पैनल लगाने से सैकड़ों घरों का बिजली बिल घटा है। पैनल से उत्पादित अतिरिक्त बिजली से आय भी हो रही है।


प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत जुलाई में प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी में विभाग ने 4,545 नए रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाए हैं। नए आंकड़ों के मुताबिक, मंडल में अब तक 38,537 संयंत्र लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन




प्रयागराज में जुलाई में 2,679 नए संयंत्र स्थापित किए गए हैं। फतेहपुर में 880, प्रतापगढ़ में 749 और कौशाम्बी में 237 नए संयंत्र लगाए गए हैं। परियोजना निदेशक कोमिल द्विवेदी ने बताया कि शासन के निर्देश पर बिजली विभाग और सोलर वेंडरों से समन्वय स्थापित कर योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाई जा रही है। वर्ष 2027 तक विभाग ने मंडल में एक लाख से अधिक सोलर संयंत्र लगाने का लक्ष्य रखा है।
-
नेट मीटरिंग में बमरौली डिवीजन अव्वल, टैगोर टाउन सबसे पीछे
27 जुलाई तक प्रयागराज के विभिन्न बिजलीघरों से 9,762 उपभोक्ताओं की नेट मीटरिंग पूरी की गई। इनमें बमरौली डिवीजन 2,532 उपभोक्ताओं के साथ सबसे आगे है। रामबाग में 1,455 उपभोक्ता, नैनी में 1,374, म्योहॉल डिवीजन में 974 और करेलाबाग डिवीजन में 859 उपभोक्ताओं के घरों में सोलर संयंत्र लगाकर नेट मीटरिंग की गई है। टैगोर टाउन डिवीजन में अब तक केवल 11 उपभोक्ताओं के घरों की नेट मीटरिंग की गई है।
विज्ञापन


इनसेट

मंडल में सोलर संयंत्र लगाने की रफ्तार




जिला जुलाई में कुल संयंत्र



प्रयागराज 2,679 24,402


फतेहपुर 880 5,892


प्रतापगढ़ 749 5,931


कौशाम्बी 237 2,312
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें