फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा-कोलाज से दी प्रेमचंद को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। मुंशी प्रेमचंद की जयंती के उपलक्ष्य में समन्वय रंगमंडल की ओर से बृहस्पतिवार को ‘आजादी के रंग-मुंशी प्रेमचंद के संग’ कार्यक्रम के तहत कथा-कोलाज में ‘आहुति’, ‘होली का उपहार’ और ‘शराब की दुकान’ नाटकों का मंचन सांस्कृतिक केंद्र में हुआ। कथा-कोलाज में दिखाया गया कि किस तरह से प्रेमचंद की कहानियों में महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं दर्शन की गहरी छाप देखने को मिलती है। कथा कोलाज के जरिए मुंशी प्रेमचंद को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


सुषमा शर्मा के सधे हुए निर्देशन में कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। बेहतरीन भाव-भंगिमा और वाक्य प्रभावों से अदाकारों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। ‘आहुति’ के सूत्रधार अंकित कश्यप और अक्षत रहें और मदन कुमार, सतीश तिवार, शांभवी शुक्ला आदि ने अभिनय किया। ‘होली का उपहार’ की सूत्रधार जूही मिश्रा रहीं। इस नाटक में जगदीश, गौड़, घनश्याम श्रीवास्तव, सागरिका घोष, मीना उरांव आदि ने अभिनय किया। वहीं ‘शराब की दुकान’ के सूत्रधार अरुण शुक्ला रहेे। नाटक में विजय कुमार, सतीश तिवारी, जगदीश गौड़ आदि ने भूमिकाएं निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें