फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बनने के बाद ही उखड़ने लगी गिट्टियां, ग्रामीणों ने की शिकायत

Mon, 16 Mar 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड के हनुमानगंज पैतिहा ग्राम पंचायत के चौराहे से झलमल बस्ती को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य कुछ दिन पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू किया गया है। अभी डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का का निर्माण कार्य पूरा भी नहीं हुआ है, लेकिन गिट्टियां उखड़ने लगी है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्रामीण गुलबहार, इमामुद्दीन शेख, शहीद, कप्तान, रमेश मौर्य, बाकर अली, अवधेश मौर्य, जुमरात अली, यूनुस, अशरफ शेख आदि ने बताया कि जो भी गिट्टी डाली गई है उसमें डामर की भी मात्रा बहुत कम है। ग्रामीणों ने आइजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत कर जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संदर्भ में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अरशद खान ने बताया कि हनुमानगंज चौराहे से झलमल बस्ती को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर पानी भराव की समस्या है। उक्त सड़क को सीसी सड़क बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
गुणवत्ताहीन डैम निर्माण की शिकायत

बड़ोखर गांव में जल निगम द्वारा टुड़ियारी नदी से जुड़े नाले पर डैम बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने डैम निर्माण में गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे निर्माण से शासन के धन का दुरूपयोग किया जा रहा है। बड़ोखर निवासी आनंद दुबे ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें