फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरंजन के साथ प्रतिभा को भी मंच

Thu, 16 Jul 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। मनोरंजन के साथ ही प्रतिभा को मंच देने वाले ‘अमर उजाला रूपांतरण’ क्लब की सदस्य बनने के लिए पूरे उत्साह से महिलाओं का जुड़ना जारी है। अभियान की शुरुआत के सिर्फ तीन दिनों के भीतर ही 50 से अधिक युवतियां, महिलाएं क्लब की सदस्य बन चुकी हैं। महिलाओं, युवतियों के क्लब से जुड़ने का सिलसिला जारी है। इसमें आप भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकती हैं। सदस्य बनकर जहां शानदार सौगातें हासिल कर सकती हैं, वहीं पूरे वर्ष बहुरंगी कार्यक्रमों में शामिल होने और अपनी प्रतिभा को मंच देने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन


सदस्य बनकर लीजिए आकर्षक उपहार
अमर उजाला रूपांतरण का सदस्य बनने के लिए आपको सिर्फ एक बार 500 रुपये देने हैं। सदस्य बनते ही आपको आकर्षक ‘ब्यूटी किट’ उपहार में मिलेगी जिसके जरिए आप अपनी सुंदरता को और ज्यादा निखार सकेंगी। क्लब सदस्य बनने की प्रक्रिया बेहद सरल है। इसके लिए आप ऑफिस आ सकती हैं या फिर 9335148016 पर रूपांतरण क्लब को सिर्फ एक फोन कीजिए। टीम का सदस्य आपके घर जाकर आपको मेंबर बनाकर गिफ्ट देगा।

अबकी रूपांतरण का अलग अंदाज
रूपांतरण क्लब में अबकी आपको बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए आपकी प्रतिभा दिखाने का मौका तो मिलेगा ही साथ ही थीम बेस कार्यक्रम में भी आप शामिल हो सकेंगी। महिलाओं और युवतियों की सेहत, व्यक्तित्व, फैशन, पैरेंटिंग, चाइल्ड केयर आदि पर खास कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

0 आपकी किटी पार्टी को भी मिलेगी जगह
अगर आप रूपांतरण क्लब की सदस्य हैं तो क्लब सदस्यों की किटी पार्टी या फिर किसी भी खास मौके पर होेने वाले क्लब सदस्यों के आयोजन को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा।

 मैं तो जुड़ी, आप भी जुड़ें

मैं दो वर्ष से रूपांतरण क्लब की सदस्य हूं। इस दौरान का मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा। मौज मस्ती के साथ ही प्रतिभा दिखाने का भी मौका मिला। अबकी मैंने फिर सदस्यता ली है।
 पल्लवी अग्रवाल, जौहरी टोला, जीरो रोड

अपनी सहेलियों से मैंने क्लब के बारे में काफी कुछ सुना था। काफी समय से सदस्य बनने का इंतजार था, वह मौका मुझे अभी मिला। अब मैं भी क्लब के कार्यक्रमों में शामिल हो सकूंगी।
0 रजनी श्रीवास्तव, बाघंबरी रोड, अल्लापुर

रूपांतरण क्लब के कार्यक्रमों के बारे में अखबार में पढ़ती थी, तो सदस्य बनने के लिए मेरा भी मन करता था। इस बार जैसे ही अखबार में सदस्यता अभियान शुरू होने की खबर पढ़ी, फोन करके सदस्यता प्राप्त कर ली।
0 अंजलि पांडेय, न्यू मम्फोर्डगंज

क्लब का सदस्य बनने का यह मेरा तीसरा वर्ष है। इसके जरिए मुझे अपना हुनर दिखाने का मौका मिला है। अपनी सहेलियों को भी क्लब से जुड़ने को कहूंगी जिससे उन्हें भी मंच मिल सकें।
विज्ञापन

0 चैताली तिवारी, न्यू सोहबतियाबाग

रूपांतरण क्लब का सदस्य बनने का यह मेरा तीसरा वर्ष है। क्लब के जितने भी कार्यक्रम हुए वह काफी अच्छे रहे। इस साल भी उम्मीद है कि और बेहतर आयोजन होंगे।
0 प्रीति शिवपुरी, सोहबतियाबाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें