फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने दुष्कर्म के बाद बनाया वीडियो, तोड़वा दी युवती की शादी

Fri, 23 Jul 2021 09:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • एसपी कार्यालय पहुंचकर पीड़ित युवती ने कार्रवाई की लगाई गुहार
विज्ञापन
rape - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस विभाग के एक सिपाही ने मऊआइमा में युवती से दुष्कर्म किया और फिर वीडियो भी बना लिया। इसके बाद से पिछले पांच सालों से वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है। यही नहीं उसकेहोने वाले पति के पास अश्लील वीडियो व तस्वीर भेजकर शादी भी तोड़वा दी। पीड़ित युवती ने शुक्रवार को कार्यालय पहुंचकर डीआईजी से कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन


मऊआइमा केएक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने बताया कि चार साल पहले उसकी मुलाकात गांव में ही रहने वाले एक युवक से हुई। तब वह हाईस्कूल में पढ़ती थी। युवक ने मेलजोल बढ़ाया और फिर अपनी बातों में फंसाकर उससे शारीरिक संबंध भी बनाए। इस दौरान अश्लील तस्वीरें खींचने केसाथ ही वीडियो भी बना लिया। फिर इसके बाद से लगातार ब्लैकमेल कर रहा है।

सिपाही बनने के बाद और बढ़ गईं हरकतें
तीन साल पहले आरोपी पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर चयनित हो गया। वर्तमान में वह कानपुर देहात में तैनात है। युवती का आरोप है कि इसके बाद भी उसने उसका पीछा नहीं छोड़ा। बल्कि सिपाही बनने के बाद से उसे ज्यादा परेशान किया जाने लगा। इसी दौरान उसकी शादी तय हुई तो आरोपी ने उसके होने वाले पति के पास अश्लील तस्वीरें व वीडियो भेजकर शादी तोड़वा दी। यही नहीं दिल्ली में रहने वाले उसके पिता को भी धमकाया। बेटी की शादी करने पर अंजमा बुरा होने की बात कही। जिसके बाद शुक्रवार को पीड़ित युवती ने परिजनों संग पहुंचकर डीआईजी से कार्रवाई की गुहार लगाई। मामले में पुलिस अफसरों का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें