फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जार्जटाउन, टैगोर टाउन में हालात बेकाबू, जलजमाव

Fri, 13 Jul 2018 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
नगर निगम, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अफसरों की लापरवाही और कर्मचारियों की काहिली शहरियों पर भारी पड़ी। अमर उजाला ने इसकी आशंका जताई थी। बुधवार रात हुई बारिश के बाद आफत से दूसरे दिन भी निजात नहीं मिली। जलभराव से जार्जटाउन, टैगोर टाउन में हालात बेकाबू हैं। पांच पंप लगाए जाने के बाद भी मोहल्लों की स्थिति टापू जैसी बनी है। कहीं गाड़ियां फंसी तो जहां पानी निकला, वहां सिल्ट और गंदगी से पैदल चलना मुहाल रहा। हर सड़क पर बड़े-बड़े खतरनाक गड्ढे और फैली गिट्टियां दुर्घटना का कारण बनी रहीं।
विज्ञापन


तीन घंटे की बारिश का कहर बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी कम नहीं हुआ। मीरापट्टी, हरवारा, करेली, अलोपीबाग, राजरूपपुर, आजाद नगर, शिवकुटी, मम्फोर्डगंज, चौखंडी आदि मोहल्लों में सड़क पर जमा पानी तो निकला लेकिन घरों में घुसा पानी मुसीबत बना।  पुराने शहर में हटिया, दरियाबाद, करेलाबाग, सदियापुर, मोहत्सिमगंज, पान दरीबा, शाहगंज, अल्लापुर के लगभग सभी क्षत्रों में दिक्कत गंदगी और कीचड़ से रही। नालियां चोक रहीं और पटरियों पर सिल्ट फिसलन का कारण बनी।
सर्वाधिक मुसीबत सड़क धंसने से हुई। पानी निकला तो बड़े-बड़े खतरनाक गड्ढे हादसे का कारण बने। जिन इलाकों में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है, वहां बीच सड़क फैली गिट्टियां आफत बनी रहीं। पटरियों पर जमा पानी और सड़क पर मलबा-गिट्टियां फैलने से लोगों का राह चलना मुश्किल हुआ। रात भर बक्शी बांध, मोरी गेट, स्लूज गेट, हरवारा, मीरापट्टी, जार्जटाउन, टैगौर टाउन, करेली में पंप चले तो बृहस्पतिवार को दोपहर बाद राहत मिली।
विज्ञापन


वहीं जार्जटाउन और टैगौर टाउन मोहल्ले में दो पंप बढ़ाए गए। पांच पंप चलाने के बाद भी पानी से सड़कें-गलियां लबालब रहीं। जहां पानी निकला वहां कीचड़ से राह चलना दुश्वार रहा। जार्जटाउन थाने के पास पुलिया में फंसी करीब बीस बोरियां हटाने से कुछ स्थानों पर पानी निकला। डीएम सुहास एलवाई, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास समेत अफसरों की फौज दिन भर दौड़ती रही। हंटर चलने का डर रहा कि सुस्त निगम कर्मी हरकत में आए।
30 पंप लगाकर निक ाला गया पानी

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए विभिन्न स्थानों पर नगर निगम ने कुल तीस छोटे बड़े पंप लगवाए। मीरापट्टी, हरवारा, छोटा बघाड़ा, माघमेला कॉलोनी, शिवकुटी महावीर पुरी कॉलोनी, कटरा, मम्फोर्डगंज, जार्ज टाउन-टैगौर टाउन में समेत अन्य प्रभावित मोहल्लों में कुल तीस पंप लगाए गए। नैनी के काजीपुर, जवाहर नगर, यमुना नगर में एक-एक छोटे पंप लगाए गए। अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास ने बताया कि जार्ज टाउन-टैगौर टाउन में पानी धीरे-धीरे निकल रहा है। अन्य स्थानों पर बारिश का पानी निकाला जा चुका है। अब वहीं पानी भरा है जो प्लाट खाली हैं और निचले इलाके में हैं। -वर्जन- नगर निगम के सभी अफसरों और कर्मचारियों की टीम बनाकर ड्यूटी लगाई गई है। नालों का निरीक्षण कर जहां पानी रुक रहा है, वहां सफाई कराई जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है, लापरवाही सामने आई तो कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अविनाश सिंह, नगर आयुक्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें