बीते दो दिनों की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम तापमान कम रहा। मगर उमस की वजह से तापमान कम होने के बावजूद अधिक गर्मी का एहसास होता रहा। इसकी वजह से अधिकतर लोग बार-बार गला सूखने की शिकायत करते रहे। इसकी वजह से थोड़ी-थोड़ी देर में प्यास लग रही थी।
अब तक तेज धूप के कारण लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मगर अब तेज धूप के साथ उमस ने लोगों की समस्या बढ़ा दी है। बीते दो दिनों की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम तापमान कम रहा। मगर उमस की वजह से तापमान कम होने के बावजूद अधिक गर्मी का एहसास होता रहा। इसकी वजह से अधिकतर लोग बार-बार गला सूखने की शिकायत करते रहे। इसकी वजह से थोड़ी-थोड़ी देर में प्यास लग रही थी।
विज्ञापन
पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा था, जिसकी वजह से कई लोगों को घबराहट, चक्कर आने, सिर दर्द व उल्टी-दस्त की समस्या हुई। एसआरएन, कॉल्विन व बेली में करीब 20 से 25 मरीजों को उल्टी दस्त की समस्या थी। इनमें से अधिकतर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं करीब चार से पांच मरीजों को कई घंटे के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार 25 मई तक हीट वेव की संभावना बन रही है।इसके अलावा इसी हफ्ते तेज आंधी आने की भी संभावना है। वहीं बारिश के कोई आसार नहीं है।
ऐसे मौसम में शरीर में पानी की मात्रा कम नहीं होनी चाहिए। इसके लिए नींबू पानी, शिकंजी, लस्सी, छाछ का सहारा लिया जा सकता है। -डॉ.मनोज माथुर, फिजिशियन, एसआरएन
विज्ञापन
बुधवार को तेज धूप निकलेगी, जिसकी वजह से तापमान में वृद्धि होगी। तेज धूप के साथ उमस भी रहेगी। आसमान में हल्के बादल रहने की संभावना है। - डॉ.शैलेंद्र राय, मौसम वैज्ञानिक, प्रयागराज