फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : जंक्शन पर खुला प्रदेश का छठा रेल कोच रेस्टोरेंट, मनपसंद व्यंजनों का ले सकेंगे आनंद

Wed, 22 May 2024 12:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पहले दिन ही रेल कोच रेस्टोरेंट को देखने के लिए काफी संख्या में शहरी पहुंचे। ट्रेनों को पकड़ने के लिए आए तमाम यात्री भी वहां रुके। इस दौरान रेल कोच रेस्टोरेंट के साथ काफी लोगों ने सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
रेल कोच रेस्टोरेंट का किया गया शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन पर प्रदेश का छठा रेल कोच रेस्टोरेंट मंगलवार को खुल गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रेल कोच रेस्टोरेंट का शुभारंभ मंगलवार की शाम को हुआ। पहले दिन ही रेल कोच रेस्टोरेंट को देखने के लिए काफी संख्या में शहरी पहुंचे। ट्रेनों को पकड़ने के लिए आए तमाम यात्री भी वहां रुके। इस दौरान रेल कोच रेस्टोरेंट के साथ काफी लोगों ने सेल्फी भी ली।

विज्ञापन


रेल कोच रेस्टोरेंट प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड स्थित होटल पोलो मैक्स के पास बनाया गया है। रेलवे के एक पुराने एसी टू कोच को अंदर से रेस्टोरेंट का लुक किया गया है। अभी यूपी में लखनऊ, बरेली, वाराणसी, झांसी, आगरा कैंट में ही रेल कोच रेस्टोरेंट हैं। अब प्रयागराज में भी इसका शुभारंभ हो गया है। आने वाले दिनों में गोरखपुर में भी रेल कोच रेस्टोरेंट का शुभारंभ होगा।

रेल कोच रेस्टोरेंट का संचालन कृष्णा कैटरर्स नाम की फर्म कर रही है। यही फर्म झांसी रेलवे स्टेशन स्थित रेल कोच रेस्टोरेंट भी संचालित कर रही है। फर्म के संचालक पर्वत सिंह यादव ने बताया कि यहां कुल 56 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। यह 24 घंटे खुला रहेगा। रेल कोच रेस्टोरेंट में सेल्फी प्वाइंट और रंगीन फ्व्वारे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यहां सिर्फ शाकाहारी भोजन ही यात्रियों को उपलब्ध होगा। उद्घाटन के मौके पर पहुंचे अनुराग यादव ने बताया कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा। अंदर बैठकर ऐसा लगा कि मानों महाराजा ट्रेन में सफर कर रहे हो। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रा रश्मि शुक्ला, शिवानी ओझा ने कहा कि रेल कोच रेस्टोरेंट उन्हें काफी सुंदर लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें