फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ ने शुरू किया गमछा वितरण का कार्य, इस सप्ताह 20 हजार का लक्ष्य

Sun, 03 May 2020 11:56 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने राशन वितरण के साथ अब गमछा वितरण का भी काम शुरू कर दिया है। संघ के सेवा भारती की ओर से इस सप्ताह 20 हजार से ज्यादा गमछा वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसकी शुरूआत भी सुबह सिविल लाइंस चौराहे से की गई। इस दौरान समाचार पत्र वितरकों को सिविल लाइंस के अलावा प्रयागराज रेलवे स्टेशन, चौक, बालसन चौराहे पर गमछा का वितरण सेवा भारती के महानगर अध्यक्ष सुजीत सिंह ने किया। 
विज्ञापन


रविवार को ज्वाला देवी स्थित कार्यालय में विभाग प्रचारक कृष्ण चंद्र, पार्षद पवन श्रीवास्तव आदि की मौजूदगी में हुई प्रेस कांफ्रेंस में सुजीत सिंह ने कहा किसंघ द्वारा लॉक डाउन मेें लगातार गरीब, असहाय, मजदूर आदि लोगों को राशन का वितरण किया जा रहा है। अब तक 62 हजार परिवारों को न्यूनतम 13-13 किलो की राशन सामग्री उपलब्ध करवाई जा चुकी है।

इस दौरान विभाग प्रचारक कृष्ण चंद्र ने कहा कि सेवा बस्ती के गरीब बंधुओं  को कोरोना वायरस के बचाव के लिए गमछा एवं मास्क का वितरण शुरू किया गया है। अब छह मई को गंगापार-यमुनापार एवं कौशांबी के 360 न्याय पंचायतों में भी यह भगवा गमछा और मास्क का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रांत सहकार्यवाह आलोक मालवीय, प्रांत सह सेवा प्रमुख सत्य विजय सिंह, जुगल किशोर, पार्षद आशीष गुप्ता, अनूप मिश्र, संदीप चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें