फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 मई तक बंद रहेगा कैट

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण( कैट) अब 17 मई तक बंद रहेगा। कैट के निबंधक ने यह अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण बार एसोसिएशन ने इस आशय का एक प्रस्ताव भेजा था कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अधिकरण को 4 मई से खोलना उचित नहीं होगा। इसलिए इस पर विचार किया गया। हाईकोर्ट और जिला अदालतें भी अग्रिम आदेश तक के लिए बंद हैं। कोरोना संक्रमण से उत्पन्न मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि कैट की इलाहाबाद बेंच 17 मई तक बंद रहेगी।
विज्ञापन

कैट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जितेंद्र नायक ने बताया कि प्रधान पीठ दिल्ली द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अधिकरण को 4 मई से कार्यरत होना था। प्रयागराज में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए बार एसोसिएशन ने कैट के विभागाध्यक्ष से इस आशय का अनुरोध किया था कि अधिकरण को फिलहाल बंद रखा जाए ताकि अधिवक्ताओं और वादकरियों के लिए किसी प्रकार की समस्या न हो। बार के अनुरोध को स्वीकार करते हुए अधिकरण को 17 मई तक बंद रखने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें