खाक चौक में बनाए जाएंगे पांच रामानंदाचार्य प्रवेश द्वार
इसके अलावा खाकचौक में जगद्गुरु रामानंदाचार्य के नाम पर पांच भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाने पर भी सहमति व्यक्त की गई। तय हुआ कि समिति का अगला चुनाव -2025 में कराया जाएगा। समिति में सक्रिय न रहने के कारण महंत रामेश्वर दास काशी को बहिष्कृत करने का भी निर्णय लिया गया। उन्हें मेले में भूमि आवंटित की जाए या नहीं इस पर बाद में निर्णय लिया जाएगा।
इसी तरह खाकचौक में किसी महिला को महंत के रूप में स्वीकार न करने का भी निर्णय लिया गया। संतों ने त्रिवेणी बांध स्थित गायत्री यज्ञशाला को कब्जा मुक्त करवाने के लिए 12 फरवरी को धरना प्रदर्शन करने का भी एलान किया। समिति के महामंत्री महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआबाबा ने संचालन किया। अध्यक्षता रूप नारायण दास ने की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष महंत दामोदर दास, महंत जगतराम दास, महंत अविराम दास, महंत गोपाल दास महाराज, महंत भूषण दास, महामंडलेश्वर हिटलर बाबा समेत कई संत मौजूद रहे।