फूलपुर में पति प्रवीण पटेल के लिए वोट मांगतीं पत्नी गोल्डी पटेल।
- फोटो : प्रयागराज।
फूलपुर में गोल्डी पटेल मांग रहीं वोट
हर रोज वह तकरीबन दस किलोमीटर पैदल चलकर शहर पश्चिम के तमाम मोहल्लों एवं गांवों में जनसंपर्क कर रही हैं। इसी तरह फूलपुर विधायक प्रवीण पटेल की पत्नी गोल्डी पटेल जो खुद एक व्यवसायी हैं वह भी अपने काम काज छोड़ पति के चुनाव अभियान में जुटी हुई हैं। करछना से पीयूष रंजन निषाद की पत्नी शकुंतला निषाद, फाफामऊ से गुरु प्रसाद मौर्य की पत्नी कृष्णा देवी मौर्य, हंडिया से अपना दल एस के राकेश धर त्रिपाठी की पत्नी प्रमिला त्रिपाठी आदि भी पति चूल्हा चौका छोड़कर पति के लिए चुनाव प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं।
इलाहाबाद शहर पश्चिमी में पति सिद्धार्थनाथ सिंह के लिए वोट मांगतीं उनकी पत्नी।
- फोटो : प्रयागराज।
हर्ष के पिता अशोक और मां रंजना ने संभाल रखी है कमान
शहर उत्तरी विधायक हर्ष बाजपेयी अभी शादी शुदा नहीं है। इस वजह से उनके चुनाव प्रचार की कमान की उनके पिता एवं पूर्व विधायक अशोक बाजपेयी एवं मां डा. रंजना बाजपेयी ने संभाल रखी है। शहर उत्तरी में यह तीनों ही अलग-अलग स्थानों पर हर्ष के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं। अशोक बाजपेयी ने बताया कि अब समय कम रह गया है इस वजह से कार्यकर्ताओं के साथ वे दिन रात जुटे हुए हैं। वहीं मेजा विधायक नीलम के परिवार के सदस्य भी उनके लिए दिन रात जुटे हुए हैं।