फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में तालाब बनी सड़क, गलियां

Tue, 03 Mar 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। बेमौसम बरसात शहरियों के लिए मुसीबत लेकर आई है। सोमवार शाम को कुछ देर हुई झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में सड़क, गलियां तालाब में तब्दील हो गईं। सबसे ज्यादा समस्या रामबाग, अल्लापुर और निरंजन डाट पुल के पास हुई। इसके पहले बीती रात हुई बारिश के कारण भी शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हुआ।
विज्ञापन


बेमौसम की बारिश ने फागुन का मजा किरकिरा कर दिया। सोमवार शाम को अचानक तेज गरज के साथ हुई बारिश ने शहरियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। रामबाग में हनुमान मंदिर चौराहा, सिटी स्टेशन के सामने, बाई का बाग तथा आसपास की सड़क, गलियों में एक फीट तक पानी भर गया। लीडर रोड पर जंक्शन के सामने, काटजू रोड, शाहगंज थाने के पास, नखास कोहना की सड़कें पानी से लबालब हो गईं।

अल्लापुर में बाघम्बरी गद्दी मार्ग, लेबर चौराहा, शिव नगर कॉलोनी, बाघम्बरी हाउसिंग स्कीम, तिलक नगर आदि में हर तरफ पानी नजर आने लगा। सिविल लाइंस में महात्मा गांधी मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, एलगिन रोड, टीबी सप्रू रोड सहित उससे लगी तकरीबन सभी सड़कों का भी यही हाल रहा।
विज्ञापन


निरंजन सिनेमा के पास डाटपुल के नीचे घुटने तक पानी भरने से करीब आधे घंटे यातायात बाधित रहा। पुराने शहर जाने वालों को रामबाग रेलवे क्रासिंग और पानी टंकी फ्लाईओवर होकर जाना पड़ा। कोठापार्चा से आर्यकन्या चौराहा तक सड़क पर जबरदस्त जलभराव रहा। बघाड़ा, सलोरी, शिवकुटी, राजापुर, कीडगंज आदि इलाकों में भी जलभराव के कारण राहगीर परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें