फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मुट्ठीगंज को कीडगंज से जोड़ने वाले आरयूबी के नीचे का रास्ता हुआ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कीडगंज को मुट्ठीगंज से जोड़ने वाले रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) संख्या 31 के नीचे से गुजरने वाला रास्ता सोमवार की शाम बंद कर दिया गया। यहां पहले एक लेन बंद की गई, रात में दूसरी लेन को भी बंद कर दी गई। अगले तीन माह तक यह रास्ता बंद रहेगा। इस दौरान स्थानीय लोगों का आवागमन कोठापार्चा और गऊघाट रेल अंडरब्रिज वाले रास्ते से होगा।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह ही रेलवे द्वारा इस पुल के नीचे से गुजरने वाले रास्ते को बंद किए जाने का एलान किया गया था। तब बताया गया था कि 28 अप्रैल से यह रास्ता बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान पुल की मरम्मत का कार्य होगा।
दरअसल, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार 160 किमी प्रतिघंटा किए जाने को लेकर तमाम कार्य चल रहे हैं। इसी कड़ी में इस रूट के तमाम पुलों को उच्चीकृत किया जा रहा है। पिछले वर्ष शहर के ईदगाह रेल अंडरब्रिज की मरम्मत का कार्य किया गया था।
विज्ञापन

अब कीडगंज-मुट्ठीगंज आरयूबी संख्या 31 को और ज्यादा मजबूत किया जाएगा। यहां पिलर बनाए जाने का कार्य दो वर्ष पूर्व ही रेलवे द्वारा किया जा चुका है। अब यहां बचे हुए कार्य अगले तीन माह में किए जाएंगे।
फिलहाल, रास्ता बंद होने के बाद कीडगंज से मुट्ठीगंज जाने के लिए लोगों को कोठापार्चा और गऊघाट रेल अंडरब्रिज से होकर गुजरना होगा। एनसीआर के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुल के नीचे का रास्ता तीन माह के लिए बंद कर दिया गया है। वहां मरम्मत कार्य के लिए जेसीबी और क्रेन आदि मंगवा ली गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें