फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पांच हजार रुपये की जगह 500 रुपये किया जाए शहरी आवास योजना का पंजीकरण शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शुक्रवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव को सुझाव दिया कि शहरी आवास योजना में जिन लोगों को ढाई लाख रुपये के आवास आवंटित किए जा रहे हैं उनका पंजीकरण शुल्क पांच हजार की जगह 500 रुपये किया जाए। इस पर प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

बैठक में मंडलायुक्त के उपस्थित न रहने पर मंत्री नंदी ने कहा कि भविष्य में होने वाली समीक्षा बैठक में वह शामिल हों। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर के अनुपस्थित रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश डीएम को दिया। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ अफसर भी मौजूद रहें।
जिला खनन अधिकारी से पिछले माह की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी। अधिकारी ने बताया कि 200 वाहनों को ब्लैक लिस्ट भी किया है। मंत्री नंदी ने इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी तो खनन अधिकारी ने डेढ़ घंटे में ही 203 पेज की रिपोर्ट सौंपी। इसमें 83 मामले प्रयागराज के रहे।
विज्ञापन

नामांतरण की समीक्षा करने पर पाया गया कि जिले में 301 मामले पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं। उन्होंने अविवादित मामलों का निस्तारण 45 दिनों के अंदर व विवादित मामलों का निस्तारण एक से छह माह के अंदर करने के निर्देश दिए। बाल विकास पुष्टाहार विभाग के अधिकारी के स्थान पर उपस्थित सीडीपीओ प्रश्नों के उत्तर नहीं दे सकीं। आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए।
कानून व्यवस्था पर मंत्री ने कहा कि जिस थाना क्षेत्र में अपराध ज्यादा बढ़ रहा है, उस थाने के थानाध्यक्ष की समीक्षा बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। लंबित विवेचनाएं निर्धारित समय में पूरी की जाएं। बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा, पीडीए वीसी डॉ. अमित पाल शर्मा, सचिव पीडीए अजीत सिंह, सीडीओ हर्षिका सिंह समेत तमाम विभागों के अफसर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें